दाउदनगर: सिंदुआर पंचायत के उप मुखिया के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी, प्रखंड कार्यालय सभागार में होगा चुनाव
सिंदुआर पंचायत के उप मुखिया के चुनाव को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है।प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को अपराह्न 3:00 बजे से उप मुखिया का चुनाव होना है।बीडीओ मो जफर इमाम ने बुधवार की अपराह्न 3:00 बजे बताया कि इसकी सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया है।