पोलायकलां: अकोदिया में होलिका दहन की तैयारी पूरी, महिलाओं ने की पूजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अकोदिया में क्षेत्र में होलिका दहन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में होलिका स्थापित की गई है, जिसका दहन मंगलवार सुबह किया जाएगा। सोमवार को शाम 7 बजे महिलाओं ने पारंपरिक रूप से टोलियां बनाकर होलिका दहन स्थलों पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने गोबर से बनी बरगुलियों की मालाएं तथा अन्य खाद्य सामग्री अर्पित की।