मुंबई के डोंगरी इलाके में 8 नवंबर की रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई। डॉ. महेश्वरी रोड पर दत्ता मंदिर के पास हाजी कासम चॉल स्थित एक गैरेज में लगी आग आसपास की दुकानों और झुग्गियों तक फैल गई।
रात करीब 10 बजे घटना की सूचना मिलने के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए इसे लेवल-2 श्रेणी में रखा गया।