कुलपहाड़: 68 गांव 11 घंटे अंधेरे में डूबे, हल्की आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था ठप, कुलपहाड़ तहसील अंतर्गत मामला
बीती रात आई हल्की आंधी और बूंदाबांदी ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। तीन 33 केवी सबस्टेशनों से जुड़े 11 फीडरों के अंतर्गत आने वाले करीब 68 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को करीब 11 घंटे तक भीषण गर्मी और अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। बताया जा रहा है कि रात के दौरान आई तेज हवा और हल्की बारिश के चलते कुलपहाड़-बेलाताल लाइन में फाल्ट हो गया।