कोल: क्वार्सी बाईपास पर निर्माणाधीन नाले में लोहे की सरियों के ऊपर गिरकर महिला गंभीर रूप से हुई घायल
Koil, Aligarh | Mar 8, 2025 क्वार्सी बाईपास पर शनिवार सुबह स्थानीय महिला निर्माणाधीन नाले में गिर गई। महिला नाले में लगी लोहे की सरियों पर गिरी जिसके चलते वह घायल हो गई। घटना देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बाहर निकाला है और इलाज कराया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगर निगम के विरुद्ध हंगामा करते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।