कोल: रामलीला मैदान तक पुलिस सुरक्षा के बीच दमकल की गाड़ी से पहुंचा संगम का जल, अधिकारियों ने किया वितरण
Koil, Aligarh | Mar 7, 2025 गांधी पार्क क्षेत्र के रामलीला मैदान में आज संगम का जल पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंचा है। संगम का यह जल दमकल विभाग की गाड़ी से पहुंचाया गया। गाड़ी के आगे पीछे पुलिस सुरक्षा मौजूद रही और पुलिस सुरक्षा के बीच ही जल को रामलीला मैदान तक पहुंचाया गया है। जल पहुंचने पर सभी अधिकारियों ने पूजा अर्चना के साथ जल को गाड़ी से ड्रम में खलाया और उसके बाद वितरित किया है।