कोल: भुजपुरा में पैसे के लेनदेन को लेकर पड़ोसी से हुआ झगड़ा, दबंगों ने मारपीट करते हुए दो लोगो को किया घायल
Koil, Aligarh | Mar 7, 2025 थाना नगर कोतवाली इलाके के भुजपुरा क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया।इस घटना में एक और से दो लोग घायल हो गए। घायल हुए दोनों लोगों के द्वारा क्षेत्रीय पुलिस को अवगत कराते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई गई और मामले में कार्रवाई की मांग की गई। इधर पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।