कोल: अब्दुल्ला के निकट चालक ने शराब के नशे में अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ाकर पेड़ से टकराई, 2 लोग हुए घायल
Koil, Aligarh | Mar 8, 2025 थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अब्दुल्ला के निकट एक अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़कर पेड़ से टकरा गई। हादसे के दौरान पेड़ टूट कर जमीन पर गिर पड़ा साथ ही कार क्षतिग्रस्त हो गई है। कार चालक शराब के नशे में कार चला रहा था। चालक द्वारा शराब के नशे के चलते कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ते हुए पेड़ से टकरा गई।