जय प्रकाश नगर, देवास निवासी नरेश खरे ने भक्ति, समर्पण और अद्भुत धैर्य का परिचय देते हुए 14,00,000 बार राधा नाम लिखकर एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें 20 फरवरी 2026 को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई।