गुन्नौर: गांव पवारी में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने किसान के बंद मकान से नगदी व सोने-चांदी के जेवरात सहित सामान चोरी किया
बबराला थाना क्षेत्र के गांव पवारी निवासी देवव्रत का मकान बीच गांव में बना हुआ है। परिवार के लोग मकान का ताला लगाकर एक समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार शाम करीब 6 बजे अज्ञात चोर छत के सहारे देवव्रत के घर में दाखिल हो गए। अज्ञात चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर अलमारी में रखी 20 हजार रुपए की नगदी सोने चांदी के जेवर आदि सामान चोरी कर लिया।