खेकड़ा: CO खेकड़ा रोहन चौरसिया ने खेकड़ा थाने पर स्थित मिशन शक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया, संबंधित को दिए निर्देश
Khekada, Bagpat | Sep 21, 2025 मीडिया सैल बागपत ने शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे बताया कि क्षेत्राधिकारी खेकड़ा द्वारा थाना खेकड़ा पर स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी खेकड़ा रोहन चौरसिया ने निरीक्षण के दौरान केन्द्र की कार्यप्रणाली का अवलोकन कर सम्बन्धित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।