रॉबर्ट्सगंज: बीएसए सोनभद्र ने स्कूल बसों/वाहनों के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के बारे में बताया, पालन न करने पर होगी कार्रवाई
बीएसए सोनभद्र मुकुल आनंद पांडे ने स्कूल बसों और वाहनों को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के बारे में बताया उन्होंने कहा कि स्कूल बसों और वाहनों का परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए साथ उनके फिटनेस और रूट निर्धारित होना चाहिए साथ ही सुरक्षा के सभी इंतजाम भी होने चाहिए ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके उन्होंने कहा सभी को इसका पालन करना होगा।