चंदवारा: चंदवारा के युवा किसान अजय साव ने 9 एकड़ बंजर भूमि को उपजाऊ बनाकर पेश की मिसाल
चंदवारा में मेहनत और लगन से कठिन परिस्थितियों को अवसर में बदलने की मिसाल चंदवारा प्रखंड के सरदारडीह गांव निवासी 35 वर्षीय युवा किसान अजय साव ने पेश की है। उन्होंने अपनी करीब 9 एकड़ बंजर भूमि को अथक मेहनत से उपजाऊ खेत में बदल दिया।