जहानाबाद: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जहानाबाद के मेडिकल स्टोर बंद, मरीज़ परेशान
दवा विक्रेता संघ के राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को जहानाबाद जिले के अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहे। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हुई हड़ताल से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पतालों व क्लीनिकों से इलाज कर लौटे लोगों को दवाएं नहीं मिल सकीं। दवा विक्रेताओं ने कहा कि ऑनलाइन कंपनियों के बढ़ते प्रभाव से छोटे मेडिकल स्टोर प्रभावित हो रहे हैं।