जयपुर: पुलिस थाना दौलतपुरा को मिली बड़ी सफलता, फायरिंग करने वाली गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
Jaipur, Jaipur | Aug 7, 2026 दौलतपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है फायरिंग करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। 3 अगस्त को थाना इलाके में लकी पंजाबी ढाबे के ऊपर दो युवकों पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही के दोनों ही कार सवार अभियुक्त फायरिंग की घटना में बच गए। पकड़े गए आरोपियों से पूछताश जारी है।