हज़ारीबाग: वोट प्रतिशत बढ़ाने हेतु नगर निगम द्वारा वार्ड 18,19 एवं 22 में जागरूकता अभियान चलाया गया
हजारीबाग नगर निगम अंतर्गत नगर आयुक्त सह प्रशासक के निर्देशानुसार निगम अंतर्गत वार्ड 18 ,19 एवं 22 में नगर निगम की टीम के द्वारा स्वयंसेवी सहायता समूह तथा एरिया लेवल फेडरेशन के माध्यम से खुद भी वोट करेंगे तथा दूसरे को भी वोट करने हेतु जागरूक करेंगे तथा मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई ।