पूर्णागिरि: टनकपुर में भाजपा प्रदेश मंत्री की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन
मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओ नें प्रदेश भाजपा मंत्री एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री की उपस्थिति में टनकपुर मण्डल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ भाजपा कार्यालय से कर पूरे नगर क्षेत्र में घूमने के बाद समापन पार्टी कार्यालय में किया गया।