पूर्णागिरि: पुलिस की संयुक्त टीम ने टनकपुर और बनबसा के 16 लोगों के खोए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें सौंपे
पुलिस टीम व मोबाईल रिकवरी सेल को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस नें लगभग छः लाख रूपये के खोये हुए फोन बरामद किये। टनकपुर और बनबसा के सोलह लोगों के लगभग छः लाख रुपए की धनराशि के खोये हुए मोबाईल फोन पुलिस टीम नें बरामद किये। बरामद मोबाईल फोन उनके स्वामियों को सीओ कार्यालय टनकपुर में सौपे गये । जिसके लिए मोबाईल स्वामियों नें पुलिस का आभार जताया।