पूर्णागिरि: राष्ट्रीय युवा वाहिनी उत्तराखंड ने बनबसा में राज्य स्तरीय नृत्य गायन प्रतियोगिता का किया आयोजन
राष्ट्रीय युवा वाहिनी उत्तराखंड के द्वारा 24 बनबसा में राज्य स्तरीय नृत्य गायन प्रतियोगिता का रविवार को आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चों ने नृत्य व गायन का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत विधानसभा प्रतिनिधि दीपक चंद रजवार ने शिरकत कर प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।