पूर्णागिरि: बनबसा पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपित को टनकपुर से किया गिरफ्तार, आरोपित का पहले से बताया जा रहा है आपराधिक इतिहास
बनबसा में 26 जुलाई को चोरी हुई बाईक पुलिस नें बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से बाईक बरामद कर आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त आरोपित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा से सोमवार को प्राप्त हुई।