माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज गरियाबंद के जिला पंचायत सभाकक्ष में रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुंद जिलों के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण, कानून व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिहान, डीएमएफ एवं जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
इसके साथ ही आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नैनो डीएपी सहित वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पांचों जिले के शीर्ष अधिकारी प्रत्यक्ष एवं अन्य कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
#सुशासन_तिहार_2026
#SushasanTihar2026
8 views | Gariaband, Chhattisgarh | Jun 7, 2026