विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम कोपेकसा में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग का संदेश दिया गया।
कलेक्टर श्री बीएस उइके ने ग्रामीणों को जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने की सामूहिक शपथ दिलाई। कार्यक्रम में हरित पंचायत, हरित स्कूल एवं हरित ग्राम की अवधारणा के माध्यम से जनभागीदारी आधारित पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
आइए, जल बचाने और हरित भविष्य के निर्माण के इस संकल्प में सहभागी बनें।
#WorldEnvironmentDay #जलसंरक्षण #Environmentprotection #PlasticFreeLife #SustainableFuture
1 views | Gariaband, Chhattisgarh | Jun 5, 2026