बीकानेर: बीकानेर में दिशा कमेटी की बैठक कल होगी, योजनाओं की होगी समीक्षा
बीकानेर में दिशा कमेटी की अहम बैठक गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। जल जीवन मिशन, पीएम श्री विद्यालय, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।