सिरसागंज: राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसागंज में कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ, छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पंडित बनारसी दास चतुर्वेदी सांस्कृतिक क्लब के अंतर्गत गुरुवार को सौंदर्य प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. कांती शर्मा ने किया।