बल्ह: नेरचौक में उपमंडल बल्ह के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एसडीएम की बैठक आयोजित
Balh, Mandi | Jul 27, 2024 उपमंडल बल्ह के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एसडीएम की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें सभी होटल,लॉज, होमस्टे, धर्मशालाओं को स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम अपनाने के निर्देश जारी किए गए। एसडीएम विशाल शर्मा ने शनिवार को बताया कि सरकार द्वारा ग्रीन लीफ रेटिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है।