कैरो: कैरो में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का प्रकोप, जनजीवन प्रभावित, बाजारों और सड़कों पर छाया सन्नाटा।
लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जाता है, जबकि दिन चढ़ने के साथ गर्मी का प्रकोप और अधिक बढ़ जाता है।