जहानाबाद: जहानाबाद जिले के लिए गौरवपूर्ण पल, AgriStack परियोजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ज़िला हुआ सम्मानित
जिले को AgriStack परियोजना के तहत Farmers Registry में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। पटना में आयोजित कार्यशाला में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं डीजीपी विनय कुमार ने जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। गुरुवार रात्रि करीब 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले ने 47,499 PM किसान लाभार्थियों में से 37,357 का रजिस्ट्रेशन हुआ।