ज्ञानपुर: ज्ञानपुर भाजपा कार्यालय पर मनाया गया स्थापना दिवस, जिला प्रभारी ने भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने पार्टी की अब तक की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।