ज्ञानपुर: रामनवमी के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई शोभायात्रा
भदोही जिले में रामनवमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। भदोही शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्राएं निकालीं, जिनमें भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।शहर की गलियों से गुजरती शोभायात्राएं आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह भक्तों ने स्वागत किया और डीजे की धुनों पर युवा थिरकते नजर आए।