फिरोज़ाबाद: जिला अस्पताल के सामने नगर निगम दवा मार्केट में व्यापारियों के बढ़े किराए पर पार्षद देशदीपक यादव का बयान आया सामने
-जिला अस्पताल के सामने नगर निगम दवा मार्केट में बीते दिनों एकदम से बढ़ाये गए किराए को लेकर पार्षद देशदीपक यादव का बयान सामने आया है, उनका कहना है कुछेक अधिकारियों द्वारा मिलीभगत से किराया बढ़ाने का प्रस्ताव सर्कुलेट किया गया था, महापौर कामिनी राठौर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को किराया कम करने के निर्देश दिए है।