लखीमपुर: लखीमपुर सदर कोतवाली पुलिस ने अवैध पिस्टल के मामले में एक युवक को पकड़ा, आक्रोशित परिजनों ने सदर कोतवाली का किया घेराव
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में अवैध तमंचा और पिस्टल बरामदगी के मामलों में लगातार हो रही गिरफ्तारियों के बीच बीती रात एक नया विवाद सामने आ गया। जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली पुलिस एक युवक आदित्य को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर आई थी। युवक को पुलिस द्वारा लाए जाने की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोगों ने कोतवाली का घेराव कर लिया।