मुरैना नगर: कार्रवाई के बीच बेखौफ रेत माफिया, ₹4 करोड़ की रेत नष्ट, फिर भी चंबल राजघाट पर उत्खनन का वीडियो वायरल
मुरैना जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद रेत माफिया बेखौफ नजर आ रहा है।बीते दिनों चंबल राजघाट क्षेत्र में 42 हजार से अधिक ट्रॉली रेत विनष्ट की गई, लेकिन इसी बीच आज मंगलवार क़ो अवैध उत्खनन का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली लोडर की मदद से रेत भरते दिख रहे हैं,जिससे प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे है।