मुरैना नगर: मुरैना में हेलीकॉप्टर से पहुंचे स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, विवाह समारोह में हुए शामिल, वीडियो वायरल
स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज आज मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर मुरैना पहुंचे। हेलीकॉप्टर से वे 5वीं बटालियन हेलीपैड पर उतरे, जहां अनुयायियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद वे एनएच-44 स्थित इंद्रलोक होटल पहुंचे और मुदगल परिवार के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर शाम से तेजी से वायरल हो रहे हैं।