धार: मांडू में रंगपंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया
Dhar, Dhar | Mar 19, 2025 मांडू में रंगपंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मांडू में रंगपंचमी का त्योहार बुधवार दोपहर 3:00 धूमधाम से मनाया गया। निकली फाग यात्रा आकर्षण का केंद्र बनी। यात्रा में टैंकरों से रंगों की बौछार की गई। मांडू में चतुर्भुज राम मंदिर के सामने मुख्य चौराहे पर लोगों ने जमकर रंग खेला। ढोल-ताशे और संगीत की धुन पर महिलाएं, युवा और बच्चे नाचते-गाते रहे।