प्रतापगढ़: करेंटी तिराहा के पास मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी शुभम सोनकर गिरफ्तार
थाना मानिकपुर अंतर्गत ग्राम करेंटी तिराहे पर गुरुवार दोपहर 3 बजे पुलिस व स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान हत्या और दुष्कर्म के वांछित अपराधी शुभम सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध पिस्टल व कारतूसबरामद किए हैं। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।