कानपुर: कानपुर नगर निगम में महापौर प्रमिला पांडे ने जल भराव की समस्या को लेकर की बैठक
नगर निगम में सोमवार 2बजे महापौर प्रमिला पांडे की अध्यक्षता में कल्याणपुर,रावतपुर,मसवानपुर,काकादेव क्षेत्र में हो रही जलभराव की समस्या को लेकर बैठक आयोजित की गई। महापौर ने पार्षदों से जलभराव की रिपोर्ट मांगी, जिस पर पार्षदों ने कहा कि जरा सी बारिश से इलाके में जलभराव की समस्या खड़ी हो रही,जिस पर महापौर ने कहा कि इलाके में पानी भरा मिला तो कार्रवाई निश्चित है।