कानपुर: कानपुर आईआईटी में धूमधाम से मनाया गया 58वां दीक्षांत समारोह, मुख्य अतिथि के रूप में आरबीआई गवर्नर रहे मौजूद
आईआईटी कानपुर के 58वां दीक्षांत समारोह सोमवार 11 बजे से बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आरबीआई के गवर्नर व आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र संजय मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आईआईटी कानपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बोग) के अध्यक्ष और आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मनिंद्र अग्रवाल ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की।