कानपुर: 29 जून को भव्य रूप से निकलने जा रही भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, लोगों को भेजा गया निमंत्रण
इस्कॉन मंदिर कानपुर की ओर से 29जून को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है।मंदिर के मीडिया हेड प्रशांत त्रिपाठी ने सोमवार 2बजे बताया कि इस्कॉन की ओर से यात्रा 29जून को गोविंद नगर सीटीआई चौराहे से यात्रा निकलेगी जो चावला मार्केट और सचान चौराहा होते हुए बर्रा बाईपास में समापन होगा। इस पर्व में जो भक्त रथ को रस्सियों से खींचते है उनके दुखो का नाश होता है