कानपुर: केस्को इंजीनियर ने अभद्र टिप्पणी करने पर अधिवक्ता के खिलाफ ग्वालटोली थाने में कराई रिपोर्ट, कांग्रेस ने किया विरोध
बिजली न आने से नाराज अधिवक्ता समेत दो युवकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ऊर्जा मंत्री और केस्को पर अभद्र टिप्पणी कर दी। नाराज अधिशासी अभियंता ने दोनों के खिलाफ ग्वालटोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मामले में कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए डीएम को सोमवार 1 बजे मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा है।