डोमचांच: नवलशाही थाना चौक पर ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल
नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवलशाही चौक के समीप बुधवार देर शाम ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।