राजसमंद: राजसमंद के तेजपूरा गांव में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने जिला चिकित्सालय में किया हंगामा
राजसमंद के तेजपूरा गांव में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने जिला चिकित्सालय में किया हंगामा, ठेकेदार को मौके पर बुलाने और मुआवजा राशि की मांग पर अड़े परिजन। राजसमंद के राजनगर थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव में विद्युत मरम्मत करने के दौरान लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे आरके जिला चिकित्सालय पहुंचाया।