राजसमंद: राजसमन्द विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने जैन मुनियों का लिया आशीर्वाद, विकास कार्यों के लिए हुआ अभिनंदन
राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ती माहेश्वरी ने आज केलवा स्थित महेन्द्र जी कोठारी (अपेक्स) के निवास "ॐ समृद्धि पैलेस" पर विराजमान जैन संत मुनिवर प्रसन्न मुनि जी, संजय मुनि जी, प्रकाश मुनि जी एवं धैर्य मुनि जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मुनिजनों से मंगल पाठ श्रवण किया और आध्यात्मिक चर्चा की।