लोकसभा अध्यक्ष Om Birla सोमवार को जिले के बेगूं क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक के अनुसार वे प्रातः 11:00 बजे कोटा से प्रस्थान कर दोपहर 1:00 बजे बेगूं स्थित जोगणिया माता मंदिर पहुंचेंगे। यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे पुनः कोटा प्रस्थान करेंगे।