बारुन: शराब धंधेबाज़ के घर से मिली काफी मात्रा में महुआ, प्राथमिकी दर्ज
देशी शराब निर्माण में उपयोग होने महुआ को बारुण पुलिस ने काफी मात्रा में बरामद किया है.जिस मामले में धंधेबाज़ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है.थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर बारुण थाना क्षेत्र के एनीकट में अभियान चला कि कई सौ किलो महुआ बरामद किया गया है.