सिमडेगा: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने शहरी क्षेत्र के सैयपुर का किया दौरा, कई लोगों ने पार्टी के दमन की शिकायत की
सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा बुधवार की सुबह 7 बजे सिमडेगा शहरी क्षेत्र के सैयपुर गांव पहुंचे जहां पर गांव की महिलाओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बिजली पानी सड़क सहित सभी प्रकार की समस्याओं को उनके समक्ष रखा ,जिसको उन्होंने दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांत से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा जिनका स्वागत किया गया।