सिमडेगा: बोकाटोली के पास वाहन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
सिमडेगा बोकाटोली के पास मंगलवार की सुबह 10:00 बजे वहां की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को हुई ,जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर पहचान हेतु शव को मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि 72 घंटे के अंदर अगर पहचान नहीं होती है तो मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव की अंतिम संस्कार कर दी जाएगी।