सिमडेगा: दुर्गा पूजा को लेकर भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने नगर परिषद सिमडेगा के प्रशासक से की मुलाकात
दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने मंगलवार को दिन के 12:00 बजे नगर परिषद सिमडेगा के प्रशासक के साथ मुलाकात की। मौके पर उन्होंने त्यौहार के दौरान शहर में डालियों की छंटा खड्ढे पर मिटटी भराई जगह-जगह पर खराब स्ट्रीट लाइट मरम्मती सहित कई चीजों को लेकर लिखित आवेदन सौपा। जिस पर प्रशासक ने जल्द समस्या का दूर करवाने की बात कही।