सिमडेगा: आगामी त्यौहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सिमडेगा की टीम ने शहर के होटलों में छापेमारी की
आगामी दुर्गा पूजा सहित अन्य त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को दिन के 1:00 बजे शहर के कई होटलों में छापेमारी अभियान चला कर मिठाइयों के सैंपल लिए। मौके पर बताया गया कि सिविल सर्जन के निर्देश पर छापेमारी चलते हुए सैंपल को ईटकी प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट गलत आने पर कार्रवाई की जाएगी।