12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
नवीन कृषि उपज मंडी, आगर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री मधु गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संकल्प लिया।
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।
#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #YogaForOneEarthOneHealth #AgarMalwa #योगदिवस #HealthyIndia #AgarMalwa
67 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026