टेहरोली: बघैरा में 1500 कांवड़ियों का जत्था ओरछा के लिए रवाना, कावड़ियों का हुआ भव्य स्वागत
1500 कांवड़ियों का विशाल जत्था धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ ओरछा धाम के लिए रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पूरे रास्ते श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल देखने को मिला। यह विशाल कांवड़ यात्रा ग्राम प्रधान के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसे क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में से एक बताया जा रहा है